शादी के आठ साल बाद महिला से घरेलू हिंसा के मामले में पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस जांच कर रही है।
बिंदकी कस्बे के पैगंबरपुर निवासी मदन गोपाल ने बताया कि बेटी मिथिलेश कुमारी की शादी करीब आठ साल पहले जाफरगंज निवासी रामसेवक के बेटे गुलाब के साथ की थी। ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर बेटी से मारपीट और गाली गलौज करते हैं।
जान से मारने की धमकी देते हैं। कई बार समझौता हो चुका है। मदन गोपाल की तहरीर पर पुलिस ने पति गुलाब, ससुर रामसेवक, सास सोनकली, देवर इंद्रजीत, रंजीत,जेठ सिपाही लाल पर रिपोर्ट दर्ज की है। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है।