फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मासूम की इलाज के दौरान मौत, परिजन ने किया हंगामा

विज्ञापन
फोटो-20-रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर गलत इलाज का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला मियां टोला निवासी शकील का पुत्र हसनैन (6) को सोमवार सुबह बुखार आया था। हसनैन को परिजन अमौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान मासूम की हालत बिगड़ने पर पिता ने रेफर करने के लिए कहा।
विज्ञापन


पिता का दावा है कि इस पर अस्पताल के स्टाफ ने ठीक होने का आश्वासन दिया। इलाज के दौरान करीब 12 बजे मासूम की मौत हो गई। इस पर परिजन ने सही इलाज न करने का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हंगामा होता देख अस्पताल का स्टाफ मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी सतपाल सिंह बताया कि जानकारी नही मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें