फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिपंल ने अमावस्या पर ओमघाट पर मां गंगा की आरती का आयोजन किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मां गंगा की आरती की। समिति के पदाधिकारियों एवं गंगा आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने घाट की साफ-सफाई भी की।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गंगा मां को स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है। साथ ही हमें कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना चाहिए, जिससे इस महामारी से देश को बचाया जा सके। इस मौके पर स्वामी
विज्ञानानंद महाराज, समिति के महामंत्री विनोद गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, आशुतोष रस्तोगी, राजकुमार मिश्रा, प्रकाश सिंह, बद्री विशाल गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, राधेश्याम हयारण, अरुण जायसवाल एडवोकेट, गोविंद बाबू गुप्ता, ओम, अनुज गुप्ता, शिवजीत, रविकांत, आचार्य अखिलेश तिवारी और अनिल कुमार मौजूद रहे।