फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेराह मारपीट करने वालों पर सेवन सीएलए, बलवा की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नवीन मार्केट हिकमतुल्ला पार्क के सामने मंगलवार शाम एक युवक को लाठी डंडे से पीटने के मामले में पुलिस ने आठ कार सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने सेवन सीएलए और बलवा का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम हिकमतउल्लाह पार्क के पास कार और बाइक सवार पहुंचे थे। इन लोगों ने एक युवक को पकड़ा और फिर कार सवारों ने लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिससे इलाके में भगदड़ मच गई थी। आसपास के लोगों में दहशत का माहौल हो गया था। मारपीट का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद बुधवार को मुराईन टोला चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और सेवन सीएलए की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी कानपुर चकेरी क्षेत्र के रहने वाले हैं और फिलहाल शहर में रहते हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई है। जल्दी ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें