जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने का सिलसिला जारी है। भारत विकास परिषद एवं जिला उद्योग व्यापार मंडल स्वतंत्र इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को नरायणपुर प्राथमिक स्कूल के बच्चों को स्वेटर और ड्रेस वितरित किए।
इस मौके पर वीके श्रीवास्तव, केशवराम त्रिपाठी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, डा. सुशील त्रिपाठी, रामबाबू त्रिपाठी, एसपी दीक्षित, कमला त्रिपाठी, सीमा द्विवेदी, अनन्या अवस्थी, रश्मि अवस्थी, प्रेमचंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
खागा के विजईपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत गढ़ा में कंबल पाने पर जरूरतमंदों के चेहरे खुशियों से खिल उठे। कंबल पाकर गरीबों ने कंबल को दुआएं दीं।
गांव के मजरे दसईपुर के अनिरुद्ध सेन इंटर कालेज में सोमवार को ग्राम प्रधान अनुपम श्रीवास्तव ने कार्यक्रम आयोजित करके ग्राम पंचायत के सभी मजरों के करीब एक हजार गरीब, वृद्ध और विधवाओं को कंबल वितरित किया।
कंबल वितरण के पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए। इस मौके पर राजसेन श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, संतोष कुमार तिवारी, विनय तिवारी, विजय कुमार, लवलेश कुमार, राजकिशोर शुक्ला और गाजीपुर प्रधान मतीन खंा मौजूद रहे।