फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बैठका से कुड़नी तक सड़क चौड़ीकरण से छह गांवों को राहत

विज्ञापन
फोटो-21-बैठका से कुढ़नी जाने वाल मार्ग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
फतेहपुर। देवमई ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बैठका से कुड़नी तक बनने वाली सड़क अब यात्रा को सुगम बनाएगी। करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 10 किमी लंबी इस सड़क को दो मीटर चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

इससे बैठका, ककरहिया, मुसाफा, भैसौली, भटपुरवा और जलाला गांवों के लोगों को कुढ़नी के प्राचीन हनुमान मंदिर और कानपुर शहर तक पहुंचना आसान होगा।
मार्च 2025 से इस मार्ग पर काम शुरू हो चुका है। सड़क की दोनों पट्टियों को एक-एक मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है और बारिश के बाद डामरीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा।
स्थानीय निवासी रामअवतार सैनी, रमेश कुमार और अनुज शुक्ला ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग की खराब हालत से आवागमन बाधित था। यह मार्ग बकेवर से कानपुर का सीधा रास्ता है, जिससे बसों और भारी वाहनों की आवाजाही आम है।
विज्ञापन

मुसाफा गांव में अक्सर जाम लग जाता था और दुर्घटनाएं भी होती थीं। सड़क चौड़ी होने से यात्रा आसान होगी और आपातकालीन सेवाएं भी समय पर पहुंच सकेंगी। प्रधानों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए हैं।
अधीक्षण अभियंता एसके गौतम ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर सड़क को दो मीटर चौड़ा किया जा रहा है। यदि आवश्यकता हुई तो आगे और भी विस्तार किया जाएगा। जिले में अन्य सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव भी तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें