चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे पर मंगलवार रात को आरटीओ बनकर वसूली किए जाने के मामले में एक लग्जरी कार सवारों को पकड़े जाने की चर्चा है। कुछ ट्रक चालकों से कार सवार युवकों पर ट्रकों से वसूली की बात कही गई। कार किराये पर लाई गई थी।
कार चालक ने फर्जी अधिकारी बनकर वसूली की जानकारी होने पर पुलिस से शिकायत की। पुलिस सभी को कार सहित थाने ले गई। कुछ देर बाद में उन्हें छोड़ दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरटीओ बनकर वसूली की बात गलत है।
होटल में खाना खाने के समय दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया है। दोनों पक्षों को कार सहित छोड़ दिया गया है।