फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दिनभर उमस के बाद शाम की बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दिनभर उमसभरी गर्मी के बाद बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। बारिश के दौरान मौसम सुहाना हो गया लेकिन बारिश थमने के बाद फिर पहले जैसी उमस ने लोगों को परेशान किया। घरों के अंदर भी उमस से राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

चार दिन बाद हुई बारिश में गर्मी से परेशान लोग भीगते नजर आए। खासकर युवा वर्ग बारिश के दौरान सड़कों पर घूमते दिखाई दिए। हालांकि बारिश का असर केवल शहर क्षेत्र तक ही सीमित रहा। आसपास के गांवों में बारिश नहीं हुई। बारिश के बाद शहर की सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई। नालियों के ऊपर जमा सिल्ट बहकर फिर से नालियों में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें