फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच दिनों बाद बिजली आपूर्ति से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। गांव तेंदुली में पांच दिनों बाद बिजली आपूर्ति होने से लोगों ने राहत की सांस ली। गर्मी और बिजली कटौती से बेहाल ग्रामीणों ने मंगलवार को बिंदकी चौडगरा मार्ग जाम कर दिया था। इसके बाद बिजली विभाग हरकत में आया। बुधवार रात आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

22 मई की रात आंधी के कारण ब्लॉक मलवां के गांव तेंदुली गांव की विद्युत व्यवस्था ठप पड़ गई थी। गांव के ट्रांसफार्मर व पोल उखड़ गए थे। इससे नाराज ग्रामीण मंगलवार की देर रात बिंदकी चौडगरा मार्ग पर बैठ गए थे। आधे घंटे से अधिक समय जाम लगाया। इसके बाद स्वयं ही हट गए। बुधवार को पूरा दिन बीत जाने के बाद भी देर शाम आपूर्ति बहाल की गई। इससे गांव के डेढ़ सौ से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी से राहत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से कई दिनों तक आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। इससे कई कार्य प्रभावित हुए। एसडीओ उपेंद्र राज सिंह ने बताया कि टीम ने फाल्ट ठीक करके रात को आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें