फोटो-15-रक्षपालपुर में क्षेत्रीय महामंत्री को 51किलो की माला पहनाते समर्थक। संवाद
खागा/खखरेरू। भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री राजेश कुमार जनसेवक का रविवार को उनके पैतृक गांव रक्षपालपुर में प्रथम आगमन पर जुलूस के साथ स्वागत किया गया। दोपहर करीब 12 बजे समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
क्षेत्रीय महामंत्री राजेश कुमार जनसेवक ने कहा कि दायित्व मिलने के बाद वह लगातार क्षेत्र में प्रवास कर रहे हैं। उनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत करना है। साथ ही पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना भी उनका लक्ष्य है। रक्षपालपुर में करीब आधे घंटे रुकने के बाद उनका काफिला खखरेरू के शिवपुरी होते हुए धाता पहुंचा।
धाता में भी लोगों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर खागा चेयरमैन गीता सिंह, किशनपुर चेयरमैन सुरेंद्र सोनकर, धाता चेयरमैन रेखा सोनकर, कमलेश योगी , सुमन वर्मा, रितु पटेल, रेखा तिवारी, आरपी मौर्य, आशीष तिवारी, अशोक द्विवेदी, कमला द्विवेदी, घनश्याम पटेल आदि मौजूद रहे।