फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक बाजार में दस मीटर पर लगवाए लाल निशान

Sat, 08 Dec 2018 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
enchrochement - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अतिक्रमण मानक को लेकर जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच कसक शुक्रवार को भी दिखी। हालांकि डीएम के आदेश पर एसडीएम व सीओ फिर चौक बाजार पहुंचे। बाकरगंज से चौगलिया चौक तक दस मीटर पर अतिक्रमण तोड़ने के लाल निशान लगवाए। पालिका कर्मियों ने लहाल निशान लगाकर रजिस्टर में नाम सहित नाप लिखी। दूसरी ओर व्यापारियों में अब भी आस है कि उनकी नाली तक ही अतिक्रमण हटाने की मांग पूरी होगी। इसके इतर भीड़ में व्यापारियों व अधिवक्ताओं के बंट जाने के भी चर्चे खूब हुए। अंत में एसडीएम व सीओ मातहतों को यह आदेश देते निकल गए कि नाली के ऊपर जिनकी भी दुकान लगे या सामान दिखाई दे तो उसे पालिकाकर्मी तुरंत जब्त कर लें।  
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से चर्चा का विषय बना रहे चौक बाजार में शुक्रवार को अतिक्रमण अभियान दस्ता ने अपनी दस्तक फिर दी। एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश तिवारी और पुलिस उपाधीक्षक कपिलदेव मिश्र की अगुवाई में राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की टीम देर दोपहर चौक बाजार पहुंची। आने की पूर्व सूचना के चलते चौक बाजार में पहले से ही दुकानें संयमित होकर लगाई गई थीं। फुटपाथ वाले दुकानदार शुक्रवार को गलियों में व्यापार करते दिखे। टीम ने चौक चौगलिया बाजार में दस मीटर के मानक पर दुकानों की नापजोख कराई। टीम के पहुंचते ही चौक के सारे व्यापारी अपना-अपना काम छोड़कर सड़क पर आ गए। नपाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध तो नहीं दिखा लेकिन दस मीटर के मानक पर नपाई कराने से लोगो में असंतोष के भाव जरूर दिखे। नाप कर रही टीम के मीटर के  एक-एक इंच पर व्यापारी नजर रखे रहे। साथ ही कुछ व्यापारी आपस में अभी लड़ाई जारी रखने की बातें करते दिखे। व्यापारियों के अगुवा साथियों को दिलासा देते रहे कि जिस तरह से मानक 12 से 10 मीटर तक आ गया है, उसी तरह यदि सबने एका और विरोध बनाए रखा तो अभी मानक नाली तक आ सकता है। वहीं इस पूरी नापजोख करा रहे एसडीएम प्रेम प्रकाश तिवारी ने कहा कि नपाई जितने मानक पर की जा रही है। उतने में ही लाल निशान लगाए जाएंगे। नाली के ऊपरी हिस्से में काबिज लोगों को तुरंत अपना अतिक्रमण हटाना होगा। किसी को किसी प्रकार का अतिरिक्त लाभ नहीं दिया जाएगा।  
प्रतिक्रिया...
फोटो 14-  
चौक बाजार टूटने से अगले छ: माह तक पूरे जिले का बाजार प्रभावित रहेगा। रामनवमी में यहां से सोलह पहिया गाड़ी पर झांकी निकाली गई थी और आराम से गाड़ी निकल गई थी। यहां पर्याप्त जगह होने के बाद भी अभियान जबरदस्ती चलाया जा रहा है।  
विज्ञापन

          - गुड्डू मोदनवाल  
फोटो 15-
शहर के बाहर बहुत सी ऐसी जगहें हैं, जहां विकास किया जा सकता है। जिस भी शहर में विकास हुआ है, वहां के पुराने बाजार को नष्ट नहीं किया गया। चौक बाजार शहर की पुरानी पहचान है, अभियान में बाजार अपनी पुरानी पहचान खो देगा। पचासों साल से बसे लोगों को बेरोजगार और बेघर किया जा रहा है।
          - पप्पन रस्तोगी
फोटो 16  
डीएम साहब ने विश्वास दिलाया था कि चौक में कोई अतिक्रमण अभियान नहीं चलेगा। यहां किसी ट्रस्ट की जमीन नहीं है, ये हमारी निजी जमीन है। इस पर अतिक्रमण होने का कोई सवाल ही नहीं है। लोग बीस-बीस फिट के मकानों में रह हैं। अब ये भी चले जाएंगे तो क्या होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें