फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरासी हजार को अभी भी शौचालय की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण का बेसलाइन सर्वे पूरा हो गया। जिले भर में भारी भरकम तादात में शौचालयविहीन लोगों की संख्या निकली है। एक-एक राजस्व गांव और ग्राम पंचायतों के स्तर पर कराए गए सर्वे में 83 हजार से अधिक लोग शौचालय से वंचित मिले हैं।
विज्ञापन


बेसलाइन सर्वे के दूसरे चरण में सभी तेरह विकास खंड में सर्वे हुआ। इसमें 83 हजार 597 लोग ऐसे पाए गए जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं। इससे साफ हो गया कि इतने लोग अभी भी खुले में शौच को जाते हैं। इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर सूची बनाकर शासन को भेज दी गई है। जिसके तहत शासन ने फिलहाल 53 हजार लोगों को शामिल किए जाने का संकेत दिया है। शेष 33 हजार से अधिक लोगों को अभी भी शौचालय के लिए और इंतजार करना होगा।

अमौली में 6852, असोथर में 6380, मलवां में 11 हजार 559, खजुहा में 4837, भिटौरा में 9648, बहुआ में 5514, हथगाम में 9073, हंसवा में 3757, धाता में 3243, ऐरायां में 3512, विजयीपुर में 11 हजार 440, तेलियानी में 4068 और देवमई में 3714 छूटे हुए परिवारों को बेसलाइन सर्वे में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


सर्वे पूरा कर सूची शासन को भेजी गई है। सूची के सापेक्ष 53 हजार लोगों को प्रथम वरीयता पर आच्छादित किया जाना है। बजट मिलने के बाद ही इनके शौचालयों का निर्माण शुरू कराया जाएगा। - अजय आनंद सरोज, डीपीआरओ

ऐसा नहीं है कि जितने परिवारों के नाम बेसलाइन सर्वे में निकलकर आए हैं, उन सभी के घरों में शौचालय नहीं हैं। इनमें से बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनके घरो में पहले से ही शौचालय बने हुए हो सकते हैं। मगर इनका नाम हमारी एमआईएस फीडिंग में नहीं था। अब इन सभी की एमआईएस फीडिंग कराई जा रही है। - चांदनी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन


83 हजार लोगों को शौचालय की दरकार
- स्वच्छता अभियान के द्वितीय चरण का बेसलाइन सर्वे पूरा
- स्थिति हुई साफ, मलवां में छूूटे सबसे ज्यादा परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें