फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासआउट रिक्रू ट जमकर झूमे

Thu, 01 Sep 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विदाई परेड करते रिक्रूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीएसी परेड ग्राउंड में 12वीं बटालियन में छह माह की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पासआउट रिक्रूट बुधवार को खुशी से झूम उठे। रिक्रूटों ने बैंडबाजे की धुन पर जमकर जश्न मनाया। पीएसी कमांडेंट/सेनानायक रतनकांत पांडेय ने उन्हें जीवन में अपने स्वास्थ्य, कर्तव्य और परिवार के प्रति सचेत रहने को कहा।
विज्ञापन


पीएसी बटालियन में सुबह छह बजे से दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। ग्राउंड में रिक्रू टों ने परेड किया। परेड कमांडर कुलदीप कुमार सिंह ने सेनानायक को परेड के साथ सलामी दी। सेनानायक और आरटीसी प्रभारी बसंत लाल द्विवेदी ने परेड का निरीक्षण किया। 305 रिक्रूट 14 फरवरी को ट्रेनिंग के लिए लखनऊ से आए थे। इसमें 280 ने आमद कराई थी। इसमें 274 ट्रेनिंग में शामिल हुए। चार के फेल होने के बाद 270 रिक्रूटोें को पासआउट परेड में शामिल किया गया।

दीक्षांत समारोह के बाद उनकी तैनाती बटालियन 38 वाहिनी अलीगढ़ पीएसी मेें 76, 11 वाहिंनी बटालियन सीतापुर में 32,  35वीं बटालियन लखनऊ में कुशल खिलाड़ी रहे इशहाक अली, चौथी बटालियन धूमनगंज इलाहाबाद में अमित कुमार सिंह हाकी खिलाड़ी, 42वीं नैनी पीएसी में 23, 24वीं बटालियन मुरादाबाद में 32, 23वीं बटालियन मुरादाबाद में 32, 25वीं बटालियन रायबरेली में 17, 27वीं बटालियन सीतापुर मेें 38, 37वीं बटालियन झांसी में 18 रिक्रूटोें को तैनाती के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


टीचर इंस्पेक्टर चंद्रकांत उपाध्याय, एसआई छविनारायण सिंह, एसआई महेंद्र सिंह (इंडोर प्रशिक्षक), एसआई जिलेदार सिंह (आउटडोर प्रशिक्षक), एचसीपीविनय कुमार पांडेय (आउटडोर परेड ग्राउंड प्रशिक्षक) रहे हैं। इस मौके पर सहायक सेनानायक राकेश कु मार नायक, शिविरपाल गोरखनाथ सिंह, आरटीसी प्रभारी बसंत लाल द्विवेदी मौजूद रहे।

शाहजहांपुर जिले के गुरुजीत सिंह सभी परीक्षाओं में अव्वल साबित रहे। यह किसान के बेटे हैं। पांच विषयों में हर बार प्रथम रहे। सेनानायक ने उन्हें सर्वोत्तम प्रशिक्षण पाने के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया। वहीं प्रथम स्थान पाने वालों मेें नीरज सिंह- माइनर एक्ट केंद्रीय अधिनियम, अमित सिंह - पुलिस विज्ञान में प्रथम, प्रकाश सिंह - पुलिस विज्ञान मेें द्वितीय, यादवेंद्र सिंह - सामान्य ज्ञान मेें प्रथम, गुरुजीत सिंह -भूमि युद्ध कौशल ड्रिल प्रशिक्षण, अमित कुमार सिंह - शस्त्र प्रशिक्षण, रामू कुमार - शारीरिक प्रशिक्षण, शक्ति सिंह चांदमारी गोलीबारी, लवकुश और मयूर सिंह साक्षात्कार कार्य में अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें