फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सगे भाइयों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सगे भाइयों ने मामूली विवाद में युवक पर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र कोर्राकनक के डडियार निवासी रामबहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को रामखेलावन,विक्रम सिंह, सुधांशू सिंह ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। रास्ते में सिंचाई के पाइप पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। पाइप फटने का विरोध करने पर तीनों ने गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर बेटे को पीटा और कुल्हाड़ी से हमला किया। हमले में बेटे के सिर में गहरी चोट लगी। परिजनों के बीच बचाव पर तीनों जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें