फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर मंे कर निर्धारण की दोबारा जांच कराना तुगलकी फरमान जैसा

विज्ञापन
पटेल नगर में बैठक करते व्यापारी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2016-17 के कर निर्धारण को दोबारा कराए जाने के पारित आदेश का विरोध जताया। व्यापारिक संगठन का कहना है कि जब कर निर्धारण के प्रपत्र जमा कराए जा चुके हैं तो दोबारा इसकी जरूरत क्या है। इससे साफ होता है कि वाणिज्य कर विभाग उगाही के चलते फिर से कर निर्धारण का प्रस्ताव पारित किया है। जिसे मंजूर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के पटेल नगर में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के आवास में जुटे व्यापारियों ने वाणिज्य कर विभाग के इस कदम पर एतराज जताया। अध्यक्ष मेहरोत्रा ने कहा कि वाणिज्य विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ने व्यापारियों को उत्पीड़ित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2016/ 017 के कर निर्धारण की पुन: जांच कराये जाने का प्रस्ताव पारित किया है। यह व्यापारिक हित में नहीं है। वाणिज्य कर विभाग के तुगलकी फरमान की संगठन घोर निंदा करता है। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारी उत्पीड़न को बर्दाश्त नही करेगा। इस मौके पर राजेश वर्मा, अनिल वर्मा, प्रेमदत्त उमराव, चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता, मनोज साहू कृष्ण कुमार तिवारी सेराज अहमद खान संजय श्रीवास्तव अशरफ अली अंचल रस्तोगी सरदार गुरुमीत सिंह मोहम्मद असलम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें