फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से बनने शुरू हुए पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड फिर से बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। इस संबंध में खाद्य एवं रसद आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं। इस बार पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख और शहरी क्षेत्र में तीन लाख रुपये सालाना कमाने वाले अब इसके लिए पात्र होंगे। लॉकडाउन के बाद काम शुरू किया जाना है।
जिले में मौजूदा समय पात्र गृहस्थी के चार लाख 62 हजार 381 राशन कार्ड बने हैं, जबकि अंत्योदय कार्डधारक 36773 हैं।
हफ्ता भर पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान ने जानकारी दी है कि पात्र गृहस्थी के कार्डों को अब फिर से बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
आवेदन के समय ही आवेदक को आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। पात्रता पूरी न करने वाले का किसी भी हाल में राशन कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र गृहस्थी कार्ड के लिए आवेदन करने वाला सरकारी नौकरी मेें नहीं होना चाहिए। परिवार के पास चार पहिया वाहन या फिर एयरकंडीशनर की सुविधा न हो।
विज्ञापन

परिवार के किसी एक सदस्य या फिर सामूहिक रूप से पांच एकड़ जमीन नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा पुराने पात्र गृहस्थी कार्डों की जांच भी होगी। अगर उक्त में से एक भी चीज कार्ड धारक पूरा करता है तो उसे राशन कार्ड खुद सरेंडर करना होगा।
पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड बनाने के लिए फिर से प्रक्रिया शुरू की गई है। करीब एक साल से प्रक्रिया बंद चल रही थी। इस बार आय सीमा 50-50 हजार रुपये बढ़ाई गई है।
पात्र गृहस्थी वालों को सरकारी राशन की दुकान पर इस वक्त दो रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं दिया जा रहा है। सरकार इस पर सरकार 22 रुपये नौ पैसे की सब्सिडी दे रही है। इसी तरह से तीन रुपये प्रति किलो मुहैया कराए जाने वाले चावल पर सरकार 29 रुपये 54 पैसे की सब्सिडी है। - अंजनी सिंह, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें