फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर से की पढ़ाई...किया टॉप तो घर तक बनवा दी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड 2019 की हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश में नौवां स्थान हासिल करने वाले छात्र ने बहन को नायाब उपहार दिया।
विज्ञापन

शासन ने टॉपरों के घर तक सीसी रोड बनवाने की घोषणा की तो उसने बहन के घर जाने वाली सड़क चुनी। लोक निर्माण विभाग ने अब इस मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है।
जिले के मवईधाम के जगदीश वर्ष 2007 से कानपुर में रहने लगे थे। बाद में कानपुर बर्रा में निजी मकान से बेटी निशा की शादी गोधरौली गांव (औंग) निवासी राजेंद्र शिवहरे के बेटे दिलीप के साथ की थी।
विज्ञापन

दिलीप, नेवी में है। जगदीश का बेटा प्रियांशु, बहन निशा की ससुराल गोधरौली में रहकर कानपुर नगर के जवाहर नगर के ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा था।
वर्ष 2019 की यूपी बोर्ड परीक्षा में प्रियांशु ने हाईस्कूल में प्रदेश में नवां मुकाम हासिल किया। टॉप टेन में रहने से प्रियांशु को भी अन्य टॉपरों की तरह सरकार की तरफ से सड़क का तोहफा मिला।
इस पर प्रियांशु ने बहन के घर तक सड़क बनवाने की मांग पीडब्ल्यूूडी विभाग से की। कानपुर और प्रयागराज हाईवे पर स्थिति गोधरौली गांव में 400 मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सीसी रोड का निर्माण शुरू हो गया है। भाई के इस तोहफे की चहुंओर सराहना हो रही है।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के परसिद्धपुर-मखौवा मार्ग पूरी तरह ध्वस्त होकर कीचड़ में तब्दील हो गया है। यमुना तटवर्ती गांवों को जाने वाला इस मार्ग से परसिद्धपुर, सेमरी, ऐरई, तुलसीपुर, मखौवा आदि गांवों के लोग आते जाते हैं।
थाना, ब्लॉक, बाजार, बैंक सहित प्रयागराज, खागा, फतेहपुर, चित्रकूट आदि जाने के लिए इसी सड़क से गुजरना पड़ता है।
पक्की सड़क पूरी तरह से नष्ट होकर कीचड़ में तब्दील होने से पैदल निकलना भी मुश्किल है। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें