फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घटा दूध का रेट, पशुपालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कोरोना महामारी का खौफ इस बार गांव में भी देखने को मिल रहा है। पशुपालकों का दूध नहीं बिक रहा है। डेयरी संचालक व दूधिया पशुपालकों से आधे दूध की ही खरीद कर रहे हैं और रेट भी कम कर दिए हैं। वहीं चूनी, चोकर के दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में पशुपालकों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में दूध की बिक्री आधी हो गई है। ऐसे में पशुपालकों का पूरा दूध नहीं बिक पाता है। वहीं मवेशियों के चारा, पानी व चूनी-चोकर का खर्च कम होने के बजाय और बढ़ा है। चूनी-चोकर के दाम बाजार में बढ़ गए हैं। मवेशियों का पेट भरने के लिए पशुपालक महंगे दाम पर चूनी-चोकर खरीद रहे हैं। वहीं जो दूधिया पशुपालकों से दूध खरीद कर कानपुर बेचने ले जाते थे, अब कानपुर में लॉकडाउन लगने की वजह से दूध की बिक्री बंद हो गई है। ऐसे में पशुपालकों के यहां का दूध नहीं बिक पा रहा है। अब दूध की खपत को लेकर पशुपालकों की चिंता बढ़ गई है।
2- पशुपालक सुरेंद्र सिंह
पशुपालक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बैंक से लोन लेकर दो भैंसे खरीदी हैं। लॉकडाउन के कारण अब भैंसों का पेट भरने के लिए चूनी, चोकर, भूसा का खर्च नहीं निकल रहा है। एक हफ्ते में दूध डेयरी संचालकों ने चार रुपये लीटर रेट भी घटा दिए हैं।
विज्ञापन

3- पशुपालक दिनेश गुप्ता
पशुपालक दिनेश गुप्ता ने बताया कि दूध बेच कर घर के सभी खर्च चल रहे थे। दूधिया कानपुर दूध लेकर नहीं जा पा रहे हैं। इस वजह से दूधियों ने दूध खरीदना बंद कर दिया है। डेयरी संचालक जितना पहले दूध खरीदते थे, उससे आधा ही खरीद रहे हैं।
4- पशुपालक बब्बन सिंह
पशुपालक बब्बन सिंह ने बताया कि डेयरी में अभी तक गाय का दूध 35 रुपये लीटर बिक जाता था। अब रेट कम हो गया है और 25 रुपये में ही बिक रहा है। अब तो गाय, भैंस के चारा, पानी, चूनी, चोकर का रुपया निकालना मुश्किल हो गया है।
...........
5- पशुपालक रामसिंह यादव
पशुपालक रामसिंह यादव ने बताया कि पिछले साल भी लॉकडाउन में दूध के व्यवसाय में नुकसान हुआ था। अब दूध नहीं बिक रहा है। बचा हुआ दूध खराब हो जा रहा है। दूधिया तो एक दाम से खरीदना बंद कर दिए हैं और डेयरी वाले आधा ही दूध खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

.....
लॉकडाउन से पहले दूध का रेट...
- डेयरी 6.5 फैट पर 45 रुपये लीटर
- दूधिया- 35 रुपये लीटर भैंस का- 30 रुपये लीटर गाय का दूध
लॉकडाउन के बाद दूध का रेट.....
- डेयरी 6.5 फैट पर 40 रुपये प्रति लीटर
- दूधिया भैंस का 30 रुपये प्रति लीटर
- गाय का 25 रुपये प्रति लीटर
...................
चूनी-चोकर के लाकडाउन से पहले रेट
- चूनी- 950 रुपये प्रति बोरी (50किलो)
- चोकर 900 रुपये प्रति बोरी (50किलो)
- सरसों की खली 1300 रुपये प्रति (50किलो)
......
लॉकडाउन के बाद के रेट........
- चूनी 1150 रुपये प्रति बोरी (50किलो)
- चोकर 1100 रुपये प्रति बोरी (50किलो)
- सरसों की खरी 1500 रुपये प्रति बोरी (50किलो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें