फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: साइड स्टोरी सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों पर रासुका, गैंगस्टर लगेगा

Tue, 14 Mar 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज(फतेहपुर)। चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात करने वाले आरोपियों के खिलाफ रासुका और गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। मौके पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती के आदेश दिए हैं। शोभन सरकार मेले से लौटते समय चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर रासुका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कुटी गंगा किनारे स्थित है। यहां से कई रास्ते गांवों के लिए जाते हैं, लेकिन रास्ते जंगल से होकर गुजरना पड़ता है। इसका ही आरोपियों ने फायदा उठाया है। घटना के दौरान मेला ड्यूटी पर छह दरोगा और 20 सिपाहियों की ड्यूटी थे। मेला प्रभारी एसआईटी के साथ ड्यूटी पर गए थे। जांच में सामने आया कि घटना के समय जिस ओर लड़कियां गई थी। उस तरफ सिपाही कुछ देर पहले ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे, लेकिन सिपाहियों की लोकेशन घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर थी। हालांकि पुलिस पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हजारों की भीड़ वाले कार्यक्रम में रातोंदिन लोगों का आना-जाना रहता है। इस दौरान रास्ते में पुलिस की चौकसी लगातार होनी चाहिए थी। एसपी ने बताया कि रास्ते में गश्त ड्यूटी बढ़ाई गई है। मेला दो दिन का बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें