फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छात्रा से छेड़छाड़ पर शोहदे गिरफ्तार, कोतवाली में कान पकड़ मांगी माफी

विज्ञापन
फोटो-07- कोतवाली में कान पकड़ कर माफी मांगते सोहदे। वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर सोमवार को कॉलेज जा रही छात्रा से बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में दोनों ने कान पकड़कर माफी मांगी। दोनों ने कहा कि हर लड़की को बहन मानेंगे और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने नई तहसील चौराहा निवासी करन विश्वकर्मा और कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है। विवेचक एसआई रीतेश राय ने बताया कि बाइक कृष्ण कुमार चला रहा था जबकि करन पीछे बैठा था। आरोप है कि कृष्ण कुमार ने छात्रा का हाथ पकड़ा और करन ने अभद्र टिप्पणी की।

पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर दोनों की पहचान कर धरपकड़ की। दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाइक को एमवी एक्ट में सीज किया गया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटना को दुस्साहसिक बताते हुए कहा कि सरेराह छेड़छाड़ करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

फोटो-07- कोतवाली में कान पकड़ कर माफी मांगते सोहदे। वीडियो ग्रैप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें