फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डंपर ने फैक्टरी कर्मी को कुचला, 200 मीटर तक शव घसीटा

विज्ञापन
फोटो-23- चौडगरा बिंदकी रोड स्थित लंबरदार बाजार के पास हुई घटना के बाद वाहनों की लगा कतार व एकत्
विज्ञापन
फतेहपुर। घाटमपुर-चौडगरा हाईवे पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर चालक ने साइकिल सवार फैक्टरी कर्मी को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक शव को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। आक्रोशित भीड़ ने पीछा कर चालक और खलासी को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। डंपर मालिक को बुलाने की मांग पर परिजन और ग्रामीणों ने शव एक घंटे तक नहीं उठने दिया। इससे करीब आधे घंटे तक मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाने के साईं शिवराजपुर रोड निवासी श्यामू सिंह (37) कस्बे की एक फैक्टरी में कर्मी था। वह दोपहर में खाना खाकर साइकिल से फैक्टरी लौट रहा था। बिंदकी रोड स्थित लंबरदार मार्केट के सामने बिंदकी की ओर जा रहे खाली तेज रफ्तार डंपर चालक ने टक्कर मार दी। साइकिल सवार के गिरने के बाद चालक ने उसे कुचल दिया और शव डंपर में फंस गया। इसके बाद चालक डंपर को भागने का प्रयास करता रहा।
करीब 200 मीटर तक शव घसीटते हुए डंपर आगे बढ़ता रहा। ग्रामीणों ने बाइकों से पीछा कर वाहन रुकवाया और चालक व खलासी को पकड़कर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद मार्ग पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने समझाकर करीब आधे घंटे में खुलवाया। परिजन ने डंपर मालिक को बुलाने की मांग को लेकर शव उठाने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीओ बिंदकी गौरव शर्मा ने परिजन को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। सीओ ने बताया कि मामले में डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खलासी चला रहा था डंपर
पुलिस जांच में सामने आया कि डंपर को चालक की जगह खलासी चला रहा था। खलासी के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद पहले साइकिल फंसी थी। साइकिल फंसने पर श्यामू जोर से चिल्लाया इतने पर ही डंपर रोक देता तो श्यामू की जान बच जाती।

फोटो-23- चौडगरा बिंदकी रोड स्थित लंबरदार बाजार के पास हुई घटना के बाद वाहनों की लगा कतार व एकत्

फोटो-23- चौडगरा बिंदकी रोड स्थित लंबरदार बाजार के पास हुई घटना के बाद वाहनों की लगा कतार व एकत्

फोटो-23- चौडगरा बिंदकी रोड स्थित लंबरदार बाजार के पास हुई घटना के बाद वाहनों की लगा कतार व एकत्

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें