फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म कर आरोपी फरार

Wed, 17 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश डाल रही है।
विज्ञापन


घटना रविवार रात की है। तेरह साल की किशोरी घर पर अकेली थी। उसके  मां और पिता रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। आरोपी कमलेश खाड़ी देश से कमाई कर कुछ दिनों पहले ही घर लौटा है।

आरोपी घर की चहारदीवारी फांदकर रविवार रात किशोरी के घर पहुंचा तो किशोरी का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। परिजन सोमवार को घर लौटकर आए तो किशोरी ने आपबीती बताई। परिजनों ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें