जहानाबाद। एक किशोरी के गर्भवती होने की खबर पर स्तब्ध पिता ने थाने पहुंचकर गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि पांच महीने पहले उनकी 16 वर्षीय पुत्री नलकूप पर जा रही थी।
रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उसे अपने मकान में बात करने के लिए बुलाया, तो परिचित होने के कारण लड़की उसके घर चली गई।
आरोप है कि युवक ने घर पर उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर इसका जिक्र वह परिजनों से करेगी तो पिता की हत्या कर दी जाएगी।
इस कारण पुत्री अब तक खामोश रही। 31 जनवरी को शंका होने पर पूछताछ में यह घटना पता चली। इंस्पेक्टर जहानाबाद संजय संधू ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।