फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ परीक्षा केंद्रों ने परीक्षा कराने से खड़े किए हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी परीक्षा केंद्रों के खिलाफ दाखिल आपत्तियों के निस्तारण में माध्यमिक शिक्षा विभाग जुट गया है।
विज्ञापन

मानक से अधिक दूर आवंटित परीक्षार्थियों को नजदीकी स्कूल में समाहित करने में विभाग को पसीना छूट रहा है।
जिले भर के 403 माध्यमिक विद्यालयों में 72 ने अपने यहां के परीक्षार्थियों को नजदीकी केंद्र आवंटित करने की मांग की है। वहीं नौ परीक्षा केंद्रों ने अपने यहां परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को परीक्षा केंद्रों के खिलाफ दाखिल कुल 135 आपत्तियों का चार्ट आउट किया।
इनमें खागा तहसील क्षेत्र के 11, बिंदकी के 25, फतेहपुर तहसील क्षेत्र के 36 स्कूलों ने अपने यहां के परीक्षार्थियों को मानक से दूर परीक्षा केंद्र आवंटित करने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल खागा तहसील क्षेत्र के 10, बिंदकी के 10, सदर तहसील क्षेत्र के चार विद्यालयों ने अपने यहां परीक्षार्थियों की संख्या कम करने की मांग की है।
ऐसे केंद्रों की संख्या 17 है। खास बात तो ये हैं कि परीक्षा केंद्रों की सूची में शामिल 9 कॉलेजों ने अपने यहां परीक्षा कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
इनमें खागा तहसील का एक, बिंदकी तहसील के तीन और सदर तहसील क्षेत्र के पांच कॉलेज शामिल हैं। इस तरह से खागा तहसील क्षेत्र के कुल 30, बिंदकी से 43 और सदर तहसील क्षेत्र से 60 आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि आपत्तियों के निस्तारण का काम शुरू कर दिया गया है। मंगलवार तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें