फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल के लिए निकली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। जंगल के लिए निकली किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोरगुल करने पर स्थानीय लोग पहुंचे और भाग रहे युवक को पकड़ लिया। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पंचायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

असोथर थानाक्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी शुक्रवार दोपहर जंगल के लिए निकली थी। गांव किनारे जैसे ही वह एक खेत के पास पहुंची तो वहां पर पहले से बैठे युवक ने उसे दबोच लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
किसी तरह लड़की ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में मौजूद लोग वहां आ गए और युवक को पकड़ लिया। घटना पुलिस तक पहुंची तो दोनों पक्ष सजातीय होने के कारण शादी की पंचायत में लग गए। लेकिन कोई परिणाम नहीं निकल सका। इंस्पेक्टर असोथर नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें