फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सिल्ट सफाई में नगर पालिका खर्च करेगी 90 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बारिश में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका ने इस बार 90 लाख रुपये से नालों की सफाई की योजना बनाई है। शनिवार को चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने लखनऊ रोड स्थित एफसीआई गोदाम के समीप से गुजरने वाले गंदे नाले की सिल्ट सफाई के लिए पोकलैंड को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद नाले की सफाई का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन

जलनिकासी के लिए शहर में 36 प्रमुख नाले हैं। इनकी बारिश से पहले नगर पालिका को हर साल सिल्ट सफाई करानी पड़ती है। दो दिन पहले नालों की सिल्ट सफाई की टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदारों ने सिल्ट सफाई का काम प्रारंभ करा दिया है।
नालियों की सिल्ट सफाई का काम नगर पालिका के सफाई कर्मी कर रहे हैं। शहर के लोगों का कहना है कि नालों की सफाई अगर मानक के अनुरूप रही तो इस बार उन लोगों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। वैसे तो हर साल नालों की सफाई होती है लेकिन बारिश में जलभराव फिर होता है। चेयरमैन प्रतिनिधि ने बताया कि सिल्ट निकालने में तय मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाए।
विज्ञापन

मानक के अनुसार सिल्ट सफाई न होने पर ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा। इस मौके पर ईओ मीरा सिंह, जेई सिविल अमित जायसवाल, प्रकाश निरीक्षक आबिद अली, मो. हबीब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें