फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक युवक और उसके परिजनों पर कौशांबी जिले की युवती ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सीओ ने जांच का भरोसा दिया।
कौशांबी जिले की रहने वाली युवती का आरोप है कि उसके ग्राम प्रधान के घर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी युवक का आना-जाना था। उसकी मां से युवक की पहचान हो गई। तभी युवक ने मां से उसकी शादी का प्रस्ताव रखा। 21 अक्तूबर 2021 को युवक मेला घुमाने के बहाने उसे और मां को प्रेमनगर लेकर आया था। जहां उसे बहाने से रोक लिया और मां को घर भेज दिया। युवक ने अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी का उसके परिजनों ने सहयोग किया। करीब 15 दिन बाद आरोपियों के चंगुल से बचकर निकल सकी। सीओ संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।