फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से सीआरपीएफ जवान की पत्नी का बैग चोरी .

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से सीआरपीएफ जवान की पत्नी का नकदी व मोबाइल रखा बैग चोरों ने पार कर दिया। महिला ने जीआरपी मुगलसराय में मामला दर्ज कराया। वहां से स्थानांतरित होकर मामला जांच के लिए फतेहपुर जीआरपी आया है। घटनास्थल औंग रेलवे स्टेशन के आसपास माना जा रहा है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के गया जिले में चंदौली हनुमान नगर पीएनबी कालोनी निवासी धनंजय कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में जवान हैं। उनकी तैनाती जम्मू-काश्मीर में हैं। उनकी पत्नी वर्षा मिश्रा दिल्ली से 28 मार्च को डाउन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से बिहार जा रही थीं। वह ट्रेन के एस-7 कोच में बैठी थीं। रास्ते में बैग चोरी हो गया। मुगलसराय स्टेशन में ट्रेन के रुकने पर वर्षा मिश्रा ने बैग चोरी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस की जांच में सामने आया कि कानपुर से ट्रेन छूटने के बाद वर्षा कुछ देर के लिए सो गई थीं। तब उनका बैग सीट पर रखा था। उस समय ट्रेन की लोकेशन फतेहपुर के औंग रेलवे स्टेशन के पास थी। इस दौरान चेन पुलिंग भी हुई। इसके बाद बिंदकी स्टेशन के आसपास वर्षा मिश्रा की नींद खुली तो बैग गायब था। बैग में एक एंड्रायड मोबाइल, एटीएम कार्ड, 14 हजार रुपये व कागजात थे। जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें