फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गणेश पूजन के साथ रामलीला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। ब्लाॅक के देवरी बुजुर्ग में वैदिक विधि विधान से गणेश पूजन के साथ सात दिवसीय रामलीला की शुरुआात हुई। कमेटी के सदस्यों के साथ ग्राम प्रधान गौरव त्रिवेदी ने पूजन किया। प्रथम दिन राम वन गमन की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन

अयोध्या के राज दरबार में राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, मंत्री सुमंत सहित सभी से परामर्श करके राम को राजगद्दी सौंपने का निर्णय लेते हैं। राम को राक्षसों का अंत करना था इसलिए सरस्वती ने मंथरा की मति फेर दी। मंथरा ने कैकेई को भ्रमित कर राजा दशरथ से दो वरदान मांग लिए। पहला भरत को राजगद्दी और दूसरा राम को चौदह वर्ष का वनवास।
कैकेई के इतने कठोर वचन सुनकर राजा दशरथ मूर्छित हो जाते हैं। राम-लक्ष्मण और सीता के साथ प्रस्थान कर प्रथम दिन नदी किनारे विश्राम करते हैं। मंडलाधीश मनु शुक्ला के निर्देशन में बांदा के अभिषेक त्रिपाठी राम के स्वरूप में ,अमन दीक्षित लक्ष्मण के स्वरूप में ,नरेंद्र सिंह दशरथ और कानपुर की सोनाक्षी ने कैकेई का जीवंत अभिनय कर सभी को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप अवस्थी, छोटू तिवारी, दीपक मिश्रा, जित्तन विश्वकर्मा, मान सिंह यादव, ज्ञानेश्वर मौजूद रहे।
.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें