फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रामलीला मैदान का 242.55 लाख से होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। कस्बे में लंका मैदान के नाम से चर्चित रामलीला मैदान का सुंदरीकरण होगा। इसके लिए संस्कृति विभाग ने 242.55 लाख की धनराशि स्वीकृति कर दी है। सुंदरीकरण कराने के लिए यूपीपीसीएल को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

लंका मैदान प्राचीन परंपराओं को संरक्षित किए है। पिछले साल मेला के शुभारंभ के दौरान विधायक राजेंद्र पटेल ने मैदान का सुंदरीकरण कराने का आश्वासन दिया था। अब इसे शासन ने स्वीकृति देते हुए 21 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी दे दी है। विधायक ने बताया कि अप्रैल में काम शुरू हो जाएगा।
इस वर्ष लगने वाला मेला नए कलेवर और साज-सज्जा के साथ लगेगा। अगहन शुक्ल पक्ष एकादशी से गणेश पूजन के साथ रामलीला की शुरुआत होती है। इस मेले में फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, कानपुर देहात व कानपुर नगर सीमा के ग्रामीण पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें