फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अयोध्या के रामदास ने हरियाणा के श्याम पहलवान को दी पटखनी

विज्ञापन
फोटो-17-धाता दंगल में कुश्ती कला का प्रदर्शन करते पहलवान। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
धाता। दशहरा मेले के बाद कस्बे में आयोजित दो दिवसीय दंगल का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। मुख्य मुकाबले में अयोध्या के रामदास ने 4500 रुपये की इनामी कुश्ती में हरियाणा के श्याम सिंह को मात दी।
विज्ञापन


अन्य मुकाबलों में सिराथू के दिनेश ने 1000 रुपये की कुश्ती में कौशांबी के शनि को हराया। उरई के लक्ष्मी ने 500 रुपये की कुश्ती में खागा के अशोक को पटखनी दी। 2500 की इनामी कुश्ती में बांदा के रामफल ने उरई के ज्वाला को हराया।
1500 की कुश्ती में जालौन के घनश्याम ने प्रतापगढ़ के छोटू को हराया। चित्रकूट के लवकुश ने 2000 रुपये की कुश्ती में बांदा के विजय शंकर को शिकस्त दी। धाता के बादल ने 1500 की इनामी कुश्ती में प्रयागराज के राहुल को पराजित किया। दंगल के अंत में मेला प्रबंधक चौधरी धीरेंद्र सिंह ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें