फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह में निकली जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। साल के तीसरे सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ सोमवार को रैली निकाल कर किया गया। कार्यालय में सुबह एआरटीओ प्रशासन अरविंद त्रिवेदी ने ई-रिक्शा वाहन चालकों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इन वाहनों में जागरुकता के लाउडस्पीकर लगवाए गए। प्रचार-प्रसार सामग्री बंटवाई गई। एआरटीओ अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि हादसे रोकने के लिए साल में चार बार विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। तीसरे सड़क सुरक्षा सप्ताह का यह पहला दिन है। प्रमुख जगहों पर यातायात संबंधी बैनर पोस्टर लगवाए जाएंगे। स्कूली वाहनों, बस स्टैंड, चालकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक कनौजिया, यातायात प्रभारी आशीष सिंह ने वाहनों पर तेज गति, करे दुर्गति के स्टीकर भी लगाए। वाहन चालकों को सावधानी बरतने के दिशा- निर्देश दिए।
ओवरलोड 12 ट्रक पकड़े
फतेहपुर। ओवरलोडिंग के आरोप में सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन दल ने 12 ट्रक पकड़े। पीटीओ जेएन मिश्रा ने बताया कि बिंदकी, शहर, चौडगरा में अभियान चलाया गया। मौरंग लदे कुल 12 ओवरलोड पकड़े गए। दस ट्रकों में फिटनेस नहीं थी। उनका टैक्स भी नहीं जमा था। इसी तरह हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने वाले 90 वाहन चालक पकड़े गए। वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस की ओर से 16 वाहनों से छह हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें