फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने धान खरीद में कटौती की डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सांसद राकेश सचान ने पीसीएफ क्रय केंद्र में जाकर किसानों की समस्याएं सुनीं। वहीं से डीएम संजीव सिंह को फोन पर बात की और धान बेचने में किसानों के शोषण को बंद कराने को कहा।
विज्ञापन

किसानों की सूचना पर पूर्व सांसद राकेश सचान अमौली के पीसीएफ क्रय केंद्र पहुंचे। वहां पर मदरी गांव के किसान अनुज सचान के धान की तौल कराई जा रही थी। किसान ने बताया कि मंसूरी धान में नौ किलो धान काटा गया है।
गढ़वा के किसान विनय कुमार, रामखेलावन ने बताया कि 15 प्रतिशत कटौती की गई है और 25 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पल्लेदारी ली गई है। पूर्व सांसद ने केंद्र प्रभारी योगेश मिश्रा से कहा कि किसानों पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने जो धान के रेट तय किए हैं। उसी आधार पर तौल कराई जाए। किसानों से की जा रही कटौती को बंद किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें