फतेहपुर। नउवाबाग-राधानगर मार्ग पर रैम्प व ब्रेकर न बनाए जाने पर जनहित विकास समिति के पदाधिकारियों ने आक्रोश जताया। डीएम को ज्ञापन देकर भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में ब्रेकर की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि पांच जून तक ब्रेकर नहीं बनाए गए तो छह जून को पीडब्लूडी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
अध्यक्ष अनुराग नारायण उर्फ पुत्तन मिश्रा ने बताया कि नउवाबाग-राधानगर मार्ग में जयराम नगर, खंभापुर से राधानगर तक मार्ग में ब्रेकर बनवाए जाएं। इसके लिए 23 मई को पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इस रूट पर मौरंग, गिट्टी लोड करने वाले ट्रकों का रात दिन आवागमन होता है। कई स्कूल भी इसी रूट पर हैं, जिनमें स्कूली बच्चे पढ़ने जाते हैं। वाहनों के तेज रफ्तार में जाने से दुर्घटनाएं होती हैं। इसके लिए ब्रेकर बनाए जाएं। इस मौके पर सिद्धार्थ सिंह, अभय शुक्ला, निकित द्विवेदी, अवधेश सिंह, सुनील तिवारी, बच्चन शुक्ला, इस्माइल अहमद, धर्मेंद्र मिश्रा, संजीव कुमार शुक्ला, बशीर अहमद, वगीश श्रीवास्तव, कासिम अली, उदित अवस्थी, हरिओम, नंदू यादव, अमित पांडेय, छाया देवी और शिवशंकर मौजूद रहे।