फोटो-42-कूड़े के ढ़ेर में लगाई गई आग। संवाद
खखरेरू। नगर पंचायत का लाखों रुपये से बना एमआरएफ सेंटर बारिश के पानी से भर गया है। परिसर में पानी भरने के कारण कूड़ा डालने की जगह नहीं बची है। ऐसे में कूड़ा एकत्र कर सेंटर के बाहर खुले में जलाया जा रहा है।
खुले में कूड़ा जलाने से नगर पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था की पोल खुल रही है। सेंटर में कचरा निस्तारण के लिए चार मशीनें लगी हैं। इसके बावजूद खुले में कूड़ा जलाया जाना गंभीर मामला है।
वार्ड चार जोधा सिंह नगर के निवासियों का आरोप है कि सफाईकर्मी कूड़ा उठाकर गुलाब तालाब के किनारे भी फेंक रहे हैं। पशुपालक रंजीत तिवारी, विनीत द्विवेदी, रमाशंकर, उमाशंकर, हीरा और बुदनी ने बताया कि तालाब किनारे कूड़ा डाले जाने से पानी दूषित हो रहा है। इससे पशुओं और जलीय जीवों पर खतरा बढ़ रहा है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. हागेंद्र सिंह ने बताया कि एमआरएफ सेंटर में स्थापित मशीनें पूरी क्षमता से संचालित हो रही हैं। सेंटर के बाहर कूड़ा जलाने जैसी कोई बात नहीं है।
फोटो-42-कूड़े के ढ़ेर में लगाई गई आग। संवाद