फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लूट को चोरी में दर्ज करने पर कोतवाल और चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
फोटो-43-दिनेश चंद्र मिश्रा। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र के अरईघेरवा गांव स्थित शराब ठेके में चौकीदार को बंधक बनाकर शराब और नकदी लूटने के मामले में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करने पर आईजी ने कोतवाल और खजुहा चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। आईजी के निर्देश पर एएसपी ने पूरे मामले की मौके पर जांच की।
विज्ञापन

शराब दुकान के चौकीदार विजय पाल को बदमाशों ने आठ जुलाई की रात हाथ-पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक दिया था। बदमाशों ने पहले दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिलने पर दीवार तोड़कर देसी शराब और बीयर की पेटियां व नकदी लूट ले गए थे। पुलिस ने इस घटना में लूट की जगह चोरी की प्राथमिकी दर्ज की थी।
आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा ने मामले की जांच एएसपी ज्ञान प्रकाश राय को सौंपी थी। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि भोर करीब 3:15 बजे पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने चौकीदार को बंधक हालत में पाया था। तीन-चार बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पीआरवी की सूचना पर खजुहा चौकी प्रभारी अनुज यादव मौके पर पहुंचे थे। करीब चार बजे कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा भी पहुंच गए थे। घटना की सही जानकारी होने के बाद भी कोतवाल और चौकी प्रभारी ने सेल्समैन अवधेश कुमार से चोरी की तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। लापरवाही को देखते हुए तत्काल प्रभाव से कोतवाल और चौकी प्रभारी को निलंबित किया है।

फोटो-43-दिनेश चंद्र मिश्रा। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-43-दिनेश चंद्र मिश्रा। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें