फतेहपुर। अमृत रेलवे स्टेशन के निर्माण ने शहर के गंगानगर की आबादी के सामने बड़ी समस्या उत्पन्न कर दी है। गंगानगर का बारिश का पानी रेलवे के तालाब में भरता रहा है, लेकिन रेलवे ने इस तालाब को पाट दिया है। इस बार बारिश में गंगानगर की करीब तीन हजार आबादी में जलभराव की समस्या पैदा होगी।
शहर के गंगा नगर काॅलोनी के उत्तरी हिस्से की आबादी का बारिश का पानी रेलवे के तालाब में भरता रहा है। रेलवे स्टेशन के निर्माण में निकला मलबा रेलवे ने इसी तालाब में डालकर पाट दिया है। ऐसे में इस तालब में पानी एकत्र होने की जगह नहीं बची है। अच्छी बारिश हुई, तो इस आबादी के घरों में पानी घुसना तय है।