फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: इनामी पूर्व छात्रसंघ महामंत्री और हिस्ट्रीशीटर की तलाश में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जमीन कब्जे के मामले में भाजपा नेता समेत पांच आरोपियों के जेल जाने के बाद पुलिस अब 25-25 हजार के इनामी दो आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने रायबरेली, कौशाम्बी, बांदा और प्रयागराज में आरोपियों के सीडीआर खंगालकर दबिश दी है। घायल विहिप नेता अजय राज सिंह उर्फ अंशू सिंह और देवेंद्र सिंह का शनिवार को कानपुर हैलट में सिटी स्कैन कराया गया।
विज्ञापन

भूमि कब्जे को लेकर लोहारी गांव के भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह और हसवा के वीरेंद्र सिंह राठौर के बीच विवाद हुआ था। वीरेंद्र पक्ष से विहिप नेता अजय राज सिंह उर्फ अंशू सिंह पहुंचे थे। मारपीट के बाद भाजपा नेता पक्ष से फायरिंग हुई थी।
पुलिस अजय सिंह, बलराम मिश्रा, पुत्तू उर्फ नरेंद्र, गुड्डू पटेल और शिवकुमार को जेल भेज चुकी है। छात्रसंघ पूर्व महामंत्री जितेंद्र सिंह उर्फ दीपू पटेल और हिस्ट्रीशीटर गजानन मिश्रा फरार हैं। एसओजी समेत कई टीमें तलाश में जुटी हैं। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि आसपास जिलों में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन



अंशू के मोबाइल खोलेंगे राज
विहिप नेता अंशू के दो मोबाइल थाने में जमा हैं। आरोप है कि वीडियो बनाने पर भाजपा नेता पक्ष ने उन्हें छीनकर तोड़ दिया था। पुलिस बैकअप लेकर घटना की जांच करेगी। घटना के समय अंशू पक्ष के पास शस्त्र नहीं थे। भाजपा नेता पक्ष के पास तीन-चार रिपीटर गन और लाइसेंसी राइफल होने की चर्चा है। यूपी कांग्रेस ने एक्स पर भी टिप्पणी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें