फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मोबाइल हैक कर दो लोगों से 4.74 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में दो लोगों के मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने 4.74 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने शनिवार को आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। शांतिनगर निवासी मनीष रत्नम के खाते से 14 और 15 सितंबर को यूपीआई से 1.98 लाख रुपये निकाले गए। उनका आरोप है कि मोबाइल हैक कर रकम ट्रांसफर की गई। वहीं शादीपुर गैस गोदाम रोड निवासी असलम खान की पत्नी तमीज फात्मा के खाते से 15 सितंबर को 2.76 लाख रुपये निकाले गए। यह रकम डेढ़ घंटे में 12 बार लेन-देन कर निकाली गई। पीड़िता ने भी मोबाइल हैक होने का आरोप लगाया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि साइबर ठगी की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें