फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा फैक्ट्री में पड़ा छापा, भारी मात्रा में माल बरामद

Sat, 20 Dec 2014 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग इलाहाबाद की सचल दल टीम ने शुक्रवार तड़के छापामार कर अवैध तरीके से संचालित गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। छापामारी के दौरान फैक्ट्री संचालक टीम के हत्थे चढ़ गया, जबकि साथी फरार हो गए। टीम ने मौके से लोडर समेत करीब डेढ़ क्विंटल गुटखा बरामद किया। इसके अलावा गुटखा बनाने की मशीन, जनरेटर, विमल गुटखा प्रिंट की पैकिंग, तंबाकू, सुपारी भारी तादाद में बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा मार्ग स्थित बिसौली गांव में सनोज यादव के मकान पर अरविंद कुमार गुप्ता सालभर से गुटखा फैक्ट्री चला रहा था। इसकी सूचना इलाहाबाद सचल दल टीम को लगी थी।

टीम गुरुवार की रात से ही फैक्ट्री के  आसपास मुस्तैद रही। शुक्रवार की भोर पहर फैक्ट्री के बाहर लोडर में गुटखा लोड किया जा रहा था।

करीब डेढ़ क्विंटल माल लोड होने के बाद जैसे ही लोडर आगे बढ़ा कि टीम ने छापा मार दिया। लोडर को कब्जे में लेकर छापामार टीम फैक्ट्री के अंदर टीम घुस गई।

टीम ने संचालक अरविंद कुमार गुप्ता को मौके से धर दबोचा। बाकी साथी मौके से फरार हो गये। टीम की पूछताछ में अरविंद ने बताया कि उसका माल गाजीपुर, असोथर, बांदा जिले तक सप्लाई होता है।
विज्ञापन


टीम फैक्ट्री संचालक को लेकर गुटखा सप्लाई लेने वालों की धर पकड़ के लिए रवाना हो गई है। मौके से गुटखा बनाने की मशीन, जनरेटर, विमल गुटखा प्रिंट की पैकिंग, तंबाकू, सुपारी भारी तादाद में बरामद हुआ है।

गुटखा विमल नाम से सप्लाई किया जाता रहा है। वाणिज्य अधिकारियों ने बताया कि उनकी कार्रवाई गोपनीय है। इसका खुलासा नहीं किया जा सकता है। फैक्ट्री का अवैध तरीके से संचालन हो रहा था।
विज्ञापन


इसी वजह से धरपकड़ की गई है। जिसमें टीम को सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें