फोटो-32-कुंवर को मैन ऑफ द मैच देते हुए भूरा पटेल। संवाद
फतेहपुर। मलवां ब्लॉक के औंग कस्बे में चल रहे दीवाना-मस्ताना सीजन तीन क्रिकेट टूर्नामेंट के सातवें दिन सोमवार को रायबरेली इलेवन और बिंदकी की टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें रायबरेली की टीम ने जीत दर्ज की।
रायबरेली के कप्तान कुंवर सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कप्तान कुंवर ने 20 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 31 रनों की तेज कप्तानी पारी खेली। अरुण ने 10 गेंदों पर 16 रन बनाए। अक्षय ने 10 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 18 रन जोड़े। टीम ने कुल 128 रन बनाए।
129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिंदकी की टीम को रायबरेली के गेंदबाजों ने संभलने का मौका नहीं दिया और पूरी टीम 116 रनों पर सिमट गई। गोलू, राहुल और ग्रोवर की धारदार गेंदबाजी ने बिंदकी के बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा।
रायबरेली की टीम ने यह मुकाबला 12 रन से अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए कप्तान कुंवर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि भूरा पटेल ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
फोटो-32-कुंवर को मैन ऑफ द मैच देते हुए भूरा पटेल। संवाद