फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीबीएसई सुधार परीक्षा में 57 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल सुधार परीक्षा में सोमवार को विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर छात्रों के बीच फिजिक्स का पेपर कठिन और बायो का पेपर आसान होने की चर्चा रही। जिले के दो केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत 294 परीक्षार्थियों में से 270 परीक्षा देने पहुंचे जबकि 24 अनुपस्थित रहे। चिल्ड्रेन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजीकृत 309 के सापेक्ष 276 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 33 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान केंद्र प्रभारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें