बांदा सागर बाईपास रोड पर राधानगर से जोनिहां चौराहा
मार्ग तक बड़े-बड़े गड्ढे हैं। मरम्मत व निर्माण न होने से जनहित संघर्ष
समिति के पदाधिकारियों में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय लोगों के
साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि
यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं शुरू किया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
बांदा
सागर बाईपास रोड राधानगर चौराहे से जोनिहां चौराहे होते हुए नउवा बाग जीटी
रोड तक मार्ग खस्ताहाल है जिसमें लोग अक्सर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
सोमवार को जनहित संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसीर अहमद और महासचिव अनुराग
नारायण उर्फ पुत्तन मिश्र के संयुक्त नेतृत्व में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
अध्यक्ष ने बताया कि सड़क बहुत खराब है लेकिन
शासन प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। बांदा सागर बाईपास रोड
राधानगर चौराहे से जोनिहां चौराहे होते हुए नउवा बाग जीटी रोड तक का मार्ग
ओवरलोड वाहनों के चलने से खस्ताहाल हो गया है।
सचिव ने कहा कि मार्ग में
बड़े-बड़े गड्ढे होने से आएदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस रोड में वाहनों
के चलने पर क्षेत्र में धूल हो जाती है जिससे लोग खांसी, एलर्जी, दमा आदि
गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
रोड पर निकलना दूभर है और लोगों का
व्यापार चौपट हो गया है। यदि जल्द निर्माण नहीं शुरू हुआ तो आंदोलन किया
जाएगा। इस दौरान अरुण यादव, राजेंद्र सिंह, बुद्धराज, पप्पू शुक्ला, लाल
तिवारी, सरताज, श्याम शरण, दिनेश चंद्र, बच्चन, इस्माइल, राकेश त्रिवेदी,
राकेश पटेल, मुन्ना, उमाकांत, अजय मिश्र, सुजान, राकेश कुमार, कामता साहू,
विक्रम सिंह, हरिओम, नीरज, रमेश, राहुल, दिनेश चंद्र शर्मा, उमा गुप्ता,
मिंटू मिश्रा, मुन्ना सिंह, अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।