फोटो-01-शिक्षकों के साथ छात्रा राधा देवी। स्रोत स्वयं
फतेहपुर। पंडित दयाशंकर शुक्ल इंटर कॉलेज भैंसौली की कक्षा 11 की छात्रा राधा देवी ने गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर बालिका 61 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है। यह मुकाबला आठ अक्तूबर को हुआ था।
कानपुर नगर के जसरा गांव निवासी राधा किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता सुनील कुमार यादव खेती करते हैं। मां गमला देवी गृहिणी हैं। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक विजय करन ने बताया कि राधा पढ़ाई के साथ खेलों में भी बेहद सक्रिय है।
कई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। राधा ने अपनी सफलता का श्रेय बड़े भाई को दिया, जिनसे प्रेरणा लेकर वह नियमित अभ्यास करती रही। पदक जीतने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।