फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमों का निस्तारण शीघ्र करें- सीजेएम

Sat, 14 Mar 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय में एसडीएम कोर्ट का वार्षिक निरीक्षण करने आए सीजेएम फतेहपुर ने विभिन्न मामलों के मुकदमों की फाइलों व रजिस्टर का अवलोकन करने के साथ ही विचाराधीन मुकदमों का निस्तारण शीघ्र करने का निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीजेएम फतेहपुर शिव बहादुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसडीएम शिव प्रसाद की कोर्ट का निरीक्षण किया। 2013- 14 में कुल 2650 में 1621 मुकदमों का निस्तारण किया गया।

इसमें मिनी गुंडा एक्ट के 69, भूमि विवाद के 20, अवैध कब्जे के 7, शांति भंग 1525 का निस्तारण होना पाया गया। जबकि जमींदारी विनाश अधिनियम का एक भी मुकदमा कोर्ट में पेश नहीं हुआ।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद सीजेएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विचाराधीन मुकदमों का निस्तारण शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इससे वादकारी को समय रहते सस्ता न्याय मिल सकेगा।

उन्हाेंने कोर्ट में फाइलों, रजिस्टरों के रखरखाव व अन्य कार्य सही पाए जाने की बात कही। बिंदकी में मुंसिफ न्यायालय स्थापित कराए जाने पर कहा कि तहसील मुख्यालय में मुंसिफ कोर्ट स्थापित कराए जाने के लिए उपयुक्त भूमि का प्रस्ताव लेकर जिला जज से अधिवक्ता मिले हैं। उस रिपोर्ट को उच्च न्यायालय में भेजवा कर कोर्ट की स्थापना कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें