फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मिट्टी खनन के आरोपियों को छोड़ने पर पुलिस पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर और राधानगर क्षेत्र में मिट्टी खनन के आरोपों के बीच एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

राधानगर, गाजीपुर और शाह चौकी क्षेत्र से मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं। वायरल वीडियो में दरोगा जेसीबी और ट्रक के पास पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रहा है। वह बताता है कि उसने खनन करते हुए जेसीबी और ट्रक पकड़े थे।
मानवता के नाते उसने उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद दरोगा किसी बड़े अधिकारी को खनन की जानकारी देता है। अधिकारी किसी भी जेसीबी को पकड़कर सीज करने के निर्देश देते हैं। किसी ने यह पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगे हैं। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें