फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कपड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के अमांव ओवरब्रिज पर रविवार देर रात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कपड़ा व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

कौशाम्बी जनपद के अझुवा कस्बा निवासी राजन कुमार अग्रहरि (25) खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन तिराहे पर कपड़े की दुकान चलाते थे। रविवार रात करीब सवा 10 बजे दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से अझुवा स्थित घर लौट रहे थे। अमांव ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मामा संतोष कुमार अग्रहरि ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से घायल राजन को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें