फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बार-बार आंदोलन से उठे सवाल, छात्र अंकुर के पीछे किसका समर्थन

विज्ञापन
फोटो-01- किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज गेट के पास मौजूद पुलिस बल। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में एक बार फिर छात्र आंदोलन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बार आंदोलन में छात्रों की संख्या बेहद कम रही, इसके बावजूद विद्यालय परिसर में माहौल गरमा गया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे छात्र अंकुर को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि मांगों के समाधान की प्रक्रिया चलने के बावजूद बार-बार आंदोलन की जरूरत क्यों पड़ रही है और उसे किसका समर्थन हासिल है।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने इससे पहले 28 जुलाई को भी आंदोलन किया था। इनमें से अधिकांश मांगें पूरी हो चुकी हैं। वहीं विद्यालय भवन का निर्माण और विज्ञान वर्ग की मान्यता जैसी मांगों में शासन स्तर से स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी होने में समय लगना स्वाभाविक है।
वहीं प्रदर्शन की जानकारी पर कई अभिभावक विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने विद्यालय में हो रहे आंदोलनों पर चिंता जताई। अभिभावकों ने कहा कि लगातार प्रदर्शन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय प्रशासन से छात्रों की समस्याओं का समाधान कराने के साथ पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाए रखने की मांग की। छात्र आंदोलन के पीछे किसी बाहरी समर्थन या राजनीतिक हस्तक्षेप की चर्चा हो रही है, हालांकि इसकी पुष्टि के लिए ठोस तथ्य सामने आना जरूरी है।


छात्रों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की रील
सर्वोदय इंटर कॉलेज किशनपुर के कुछ विद्यार्थी प्रदर्शन के दौरान मोबाइल से रील बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहे। छात्रों ने अलग-अलग एंगल से वीडियो रिकॉर्ड किए और उन्हें अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड करते दिखे।


विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए 100 से अधिक बच्चे जाते हैं विजयीपुर
कस्बे में इंटर स्तर पर विज्ञान वर्ग की पढ़ाई की सुविधा नहीं है। यहां विज्ञान वर्ग की पढ़ाई कक्षा 10 तक ही हो पाती है। इसके बाद विज्ञान वर्ग से पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को विजयीपुर के रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कॉलेज या गढ़ा स्थित जीआईसी जाना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, किशनपुर क्षेत्र से प्रतिदिन 100 से अधिक विद्यार्थी विज्ञान वर्ग की पढ़ाई के लिए विजयीपुर जाते हैं।


विज्ञान वर्ग की मान्यता के लिए तीन को होगा मंथन
किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लाल बहादुर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए इंटर स्तर पर विज्ञान वर्ग की मान्यता के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए विद्यालय में कम से कम पांच नए कक्षों की आवश्यकता होगी। सभी कक्षों का निर्माण एक साथ कराना संभव नहीं है। आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद मान्यता के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को विद्यालय प्रबंधन तंत्र की बैठक होगी, जिसमें इस मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी।

छात्राओं ने नहीं लिया प्रदर्शन में हिस्सा
विद्यालय की 800 से अधिक छात्राओं ने प्रदर्शन से दूरी बनाए रखी। प्रदर्शनकारी छात्रों ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन अधिकांश छात्राओं ने उनकी अपील नहीं मानी और कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करती रही।

फोटो-01- किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज गेट के पास मौजूद पुलिस बल। संवाद

फोटो-01- किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज गेट के पास मौजूद पुलिस बल। संवाद

फोटो-01- किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज गेट के पास मौजूद पुलिस बल। संवाद

फोटो-01- किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज गेट के पास मौजूद पुलिस बल। संवाद

फोटो-01- किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज गेट के पास मौजूद पुलिस बल। संवाद

फोटो-01- किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज गेट के पास मौजूद पुलिस बल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें