फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने समेत छह मांगों को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो-56-कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी छह मांगों को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

यह आंदोलन कानपुर में 10 और 11 सितंबर 2026 को हुए अधिवक्ता सम्मेलन के प्रस्तावों पर आधारित है। 16 सितंबर से प्रत्येक बुधवार को हड़ताल की जा रही है। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने की मांग की। उन्होंने कल्याण राशि पांच लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने को कहा।
नए अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन भत्ता और 70 वर्ष से अधिक आयु वालों को निर्धारित भत्ता देने की मांग की। न्यायिक परिसरों में बैठने की व्यवस्था के लिए बजट में प्रावधान करने पर जोर दिया गया। अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन से पहले संघों से विचार-विमर्श की भी मांग की गई। अध्यक्ष बाबू सिंह यादव और महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र ने आंदोलन की जानकारी दी।

फोटो-56-कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें