फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के संसदीय कार्यालय का होगा घेराव

Mon, 11 May 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। विरोध में 13 व 14 मई को कार्यकत्रियां व सहायिकाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय के घेराव का ऐलान किया गया। रविवार को राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की बैठक में विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई। साथ ही बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारियाें व मुख्य सेविकाओं को आदताें मेें सुधार लाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि अन्य प्रदेशों की भांति केंद्र सरकार ने प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं के मानदेय के मामले में वायदा पूरा नहीं किया। जिसके विरोध में 13 व 14 मई को प्रधानमंत्री के वाराणसी स्थित संसदीय कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में बाल विकास विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लड़ाई का ऐलान करते हुए विशिष्ट अतिथि दलजीत निषाद ने कहा कि परियोजना अधिकारी व मुख्य सेविकाएं अवैध वसूली करती हैं। उगाही की रकम न मिलने पर उत्पीड़न किया जाता है। हाटकुक्ड मेें 30 फीसदी, पंजी सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये वसूले जाते हैं। निरीक्षण के नाम पर आंगनबाड़ी केंद्रों के अभिलेख उठाकर ले जाते हैं। केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन सफल बनाने का जिम्मा लिया। इस मौके पर शिव प्यारी, श्यामा देवी, रीना सिंह, सुधा गौतम, मंजू रानी, रेखा देवी, मुन्नी देवी, प्रतिभावती, सरोज द्विवेदी, रचना सिंह, ऊषा राही, माया देवी, निर्मला देवी, श्यामा गौतम, हनीफा बानो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें